{"_id":"667dc0bc863b65d5e9070109","slug":"young-man-connecting-wires-in-the-field-dies-due-to-electric-shock-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-114799-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: खेत में तार जोड़ रहे युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: खेत में तार जोड़ रहे युवक की करंट से मौत
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के देवरीकाठ गांव में बृहस्पतिवार को खेत में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना देर शाम करीब सात बजे की है।
देवरीकाठ गांव निवासी किसान बाबूलाल का पुत्र सोनू (28) खेत में सिंचाई के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था। तार अचानक टूट गया था। तार में करंट होने के चलते सोनू उसकी चपेट में आकर उसी में चिपक गया। घटना के वक्त सोनू खेत में अकेले था।
करीब 20 मिनट बाद पत्नी वहां पहुंची और पति को छूने की कोशिश की तो उसे भी करंट का झटका लगा। आपूर्ति बंद कराकर लोगों ने सोनू को करंट से छुड़ाया। परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर सीएचसी घोरावल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनो में कोहराम मच गया। अस्पताल में ग्रामीणों और उसके रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। मृतक सोनू को एक वर्ष की पुत्री है।