{"_id":"6a2be0729f91dbd86908b7dc","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-before-his-sister-wedding-in-sonbhadra-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, युवक ने फंदे से लटककर खुद को किया मौत के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, युवक ने फंदे से लटककर खुद को किया मौत के हवाले
Fri, 12 Jun 2026 04:03 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 12 Jun 2026 04:03 PM IST
सार
Sonbhadra News: जिले के चोपन थाना क्षेत्र में गृहकलह से परेशान एक युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के सलखन भठवां टोला में गुरुवार रात गृहकलह से परेशान एक युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, 21 जून को होने वाली उसकी बहन की शादी की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे से खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
सलखन भठवां टोला निवासी तेजबली का पुत्र विजय (28) गुरुवार रात अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलकर देखा तो उसका शव कमरे में लगे पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। यह देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि विजय दो बच्चों का पिता था। पिछले कुछ समय से वह पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; स्कूल में छात्र का कत्ल: हाईस्कूल के छात्र ने साथी को चाकू मारकर की हत्या, तनाव के बीच भारी पुलिस फोर्स तैनात
परिवार में उसकी बहन उर्मिला की शादी आगामी 21 जून को तय थी, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है। चोपन एसओ गोपालजी गुप्ता के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।