{"_id":"66efd85a9a8c9886f300b477","slug":"young-man-committed-suicide-by-fire-after-dispute-with-wife-in-sonbhadra-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जला शख्स: शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से किया विवाद, फिर खुद को किया आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा जला शख्स: शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से किया विवाद, फिर खुद को किया आग के हवाले
Sun, 22 Sep 2024 02:12 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:12 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में एक शख्स ने पत्नी और बच्चों से विवाद के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले में पत्नी- बच्चों से विवाद के बाद आहत एक शख्स शनिवार रात आग का शोला बन गया। घटना बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित बांसी गांव में मुख्य सड़क के किनारे हुई। मृतक का यहीं पर घर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के बांसी गांव स्थित मुख्य मार्ग पर शनिवार रात हुई घटना से सनसनी फैल गई। रविवार सुबह घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू की। पड़ोस के लोगों ने बताया कि बांसी निवासी अशोक गुप्ता (50) डेकोरेशन का कार्य करता था।
विज्ञापन
बताया गया कि वह नशे का आदी था। शराब के नशे में शनिवार सुबह से ही घर में विवाद कर रहा था। हरकत देख पत्नी व बच्चों ने समझाने की कोशिश की तो उनसे भी उलझ गया। रात करीब आठ बजे उसने अचानक अपने शरीर पर पुराना कपड़ा लपेट कर कोई ज्वलनशील तेल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने किसी तरह आग बुझाया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। गंभीर रूप से जल चुके अशोक गुप्ता को अनपरा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। हालात गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि वाराणसी ले जाते समय राबर्ट्सगंज के पास रात में ही उसकी मौत हो गई।
इसके बाद परिजन शव लेकर घर आ गए। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह जांच पूरी होने पर स्पष्ट होगी।