{"_id":"67ac561791c312b06f02153f","slug":"young-man-attacked-woman-with-an-axe-broke-her-head-in-sonbhadra-condition-is-critical-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी लेकर दाैड़ाया, फोड़ डाला सिर, देवरानी-जेठानी में हुआ था विवाद; आरोपी दंपती भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी लेकर दाैड़ाया, फोड़ डाला सिर, देवरानी-जेठानी में हुआ था विवाद; आरोपी दंपती भागे
Wed, 12 Feb 2025 01:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:35 PM IST
सार
सोनभद्र में महिला पर कुल्हाड़ी से खूनी हमले की जानकारी मिलते ही माैके पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल महिला को चादर से ढक कर आरोपी देवर और उसकी पत्नी भाग गए थे।
विज्ञापन
महिला को गंभीर हालत में ले जाता एंबुलेंस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के सुकृत चौकी क्षेत्र के झपरी बस्ती में बीती रात देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लहूलुहान हाल में उसके ऊपर कपड़ा डालकर आरोपी देवर अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि देवरानी और जेठानी के बीच सब्जी बनाने को लेकर विवाद हुआ था। घायल महिला को जिला अस्पताल से ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपी देवर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जवाहिर गोड़ के बड़े पुत्र गंगा (26) की तीसरी शादी कुछ दिन पूर्व ही निशा (23) से हुई है। पहली दो पत्नियां कुछ समय बाद ही संबंध तोड़कर चली गई थीं। जवाहिर के दूसरे पुत्र शिवा की पत्नी सोनी से गंगा की पत्नी निशा की कड़ाही में पहले सब्जी बनाने को लेकर कुछ कहासुनी हो रही थी।
विज्ञापन
देवरानी-जेठानी के विवाद में शिवा अचानक आक्रोशित हो उठा और कुल्हाड़ी से भाभी पर हमला कर दिया। घायलावस्था में उसे कपड़े से ढककर पत्नी के साथ फरार हो गया।
जानकारी होने पर परिजन घायल महिला को अस्पताल ले जाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस खून सने कपड़े और कुछ साक्ष्य कब्जे में लेते हुए आरोपी की धरपकड़ के लिए सक्रिय हो गई।
घायल महिला निशा की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल से बीएचयू ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के बाद देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला किया है। उसकी तलाश की जा रही है।