फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man arrested while waiting to sell the weapon

असलहा बेचने का इंतजार कर रहे युवक को दबोचा

Mon, 07 Jun 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Young man arrested while waiting to sell the weapon
सदर कोतवाली क्षेत्र के सुकृत में स्थित बैजू बाबा मंदिर के समीप सोमवार को घेराबंदी कर पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। असलहा बेचने के लिए युवक किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत असलहे के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब नौ बजे मुखबिर के जरिये एएसपी को सूचना मिली कि असलहों की तस्कर करने वाला एक युवक सुकृत में मौजूद है और उसके पास अवैैध कई असलहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर फोर्स के साथ राबर्ट्सगंज कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा, स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी, एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव और सुकृत चौकी इंचार्ज राजेश सिंह अलग-अलग असलहा तस्कर की तलाश में जुट गए। इस दौरान पुलिस ने बैजू बाबा मंदिर के समीप राजमार्ग के किनार खड़े एक युवक को अवैध बंदूक के साथ पकड़ लिया। सीओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए राजेंद्र पुत्र लाल पति निवासी लसड़ी थाना राबर्ट्सगंज के कब्जे से एक एसबीबीएल 12 बोर अवैध कंट्री मेड बरामद हुआ है। पूछताछ करने के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed