फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   yojna

बालकों के विकास के लिए तैयार की गई योजना

Thu, 13 Aug 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
yojna
सोनभद्र। चतरा विकास खंड परिसर में बृहस्पतिवार को एडीओ कोआपरेटिव हरिओम श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति तथा महिला शक्ति केंद्र की ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें बालकों के विकास के लिए मूर्तरूप देने और बाल अधिकार को सुरक्षित रखने पर चर्चा हुई। हरिओम श्रीवास्तव ने बालकों का कैसे बेहतर समग्र विकास किया जाए तथा उनके संरक्षण के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों को मूर्तरूप देने हेतु समिति में उपस्थित समस्त सदस्यों का आह्वान किया। बाल अधिकार को कैसे सुरक्षित रखा जाए इस विषय पर परिचर्चा हुई। जिला समन्वयक साधना मिश्रा ने महिला शक्ति केंद्र के महिला वॉलिंटियर्स के कार्यों का तथा उनके चयन व प्रशिक्षण के बारे में टास्क फोर्स को अवगत कराया। जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महिला हिंसा विधवा पुनर्विवाह निराश्रित पेंशन योजना तथा कन्या सुमंगला योजना पर विस्तार से चर्चा किया। जिला बाल संरक्षण इकाई से शेषमणि दुबे, रोमी पाठक, प्रत्यक्ष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed