{"_id":"587272864f1c1b6529ba8156","slug":"xen-and-je-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन और जेई पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन और जेई पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sun, 08 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
घोरावल विधानसभा के परासी (बाएं) और कमोजी में सड़क निर्माण कार्य का लगा शिलापट्ट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरवां गांव में सड़क निर्माण के शिलापट्ट को रविवार की शाम एसडीएम घोरावल डीपी सिंह ने तोड़वा दिया। साथ ही उसकी वीडियोग्राफी भी कराई। मामले में देर शाम रिटर्निंग अफसर डीपी सिंह ने डीएम के निर्देश पर घोरावल थाने में कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन, जेई और विभ्ाागीय ठेकेदार के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया।
आदर्श आचार संहिता के तहत चुनाव की घोषणा के बाद किसी भी तरह का शिलान्यास, लोकार्पण नहीं हो सकता लेकिन शनिवार को घोरावल विधानसभा क्षेत्र के बरवां गांव में सड़क के शिलान्यास का शिलापट्ट लगा दिया गया था। शिलापट्ट में 36.45 लाख की लागत से तीन किमी लंबे राजगढ़-शाहगंज मार्ग से नौडीहा संपर्क मार्ग के मरम्मत का जिक्र था। लेकिन इसमें दिनांक का जिक्र नहीं किया गया था। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सीबी सिंह ने संबंधितों को कार्रवाई के निर्देश दिए। रविवार को एसडीएम घोरावल डीपी सिंह मौके पर पहुंचे। यहां एसडीएम ने होमगार्डों से शिलापट्ट तोड़वा दिया, साथ ही उसकी वीडियोग्राफी भी कराई।