फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   X-ray service started in Dibulganj Joint Hospital, blood test will also be done

Sonebhadra News: डिबुलगंज संयुक्त अस्पताल में शुरू हुई एक्सरे सेवा, खून की जांच भी होगी

Tue, 15 Apr 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
X-ray service started in Dibulganj Joint Hospital, blood test will also be done
डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में एक्स रे मशीन और खून जांच के लिए नई मशीनें आ गई हैं। इससे अस्पताल में जल्द ही सुविधाएं बढ़ जाएंगी। अब नगर व आसपास के लोगों को जांच के लिए भटकना नही पड़ेगा। समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड ने मंगलवार को एक्स रे मशीन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


संयुक्त चिकित्सालय के निर्माण के बाद से ही अस्पताल में एक्स रे और खून की जांच की सुविधा नहीं थी। लंबे समय से अस्पताल में आने वाले दुर्घटना में घायल मरीजों को एक्सरे के लिए रेफर कर दिया जाता था। साथ ही खून की जांच भी अस्पताल में नाममात्र की होती थी।
विज्ञापन

इस कारण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को एक्स रे और खून की जांच के लिए बाहर अधिक पैसे खर्च करने पड़ते थे। इसके लिए स्थानीय लोग लगातार सरकार से अस्पताल में सुविधाओं की मांग कर रहे थे। शासन की ओर से संयुक्त चिकित्सालय में डिजिटल पोर्टेबल एक्सरे मशीन और खून जांच के लिए ऑटो एनालाइजर मशीन आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब लोगों खून की जांच के लिए बाहर निजी केंद्रों पर भटकना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर समाज कल्याण राज्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। एक्स रे मशीन और खून की जांच के लिए नई मशीनों के साथ दवाएं रखने के लिए फ्रीज भी अस्पताल में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed