फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Worshiped Shri Hari by fasting on Nirjala Ekadashi

Sonebhadra News: निर्जला एकादशी पर व्रत रखकर की श्रीहरि की पूजा

Tue, 18 Jun 2024 03:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Worshiped Shri Hari by fasting on Nirjala Ekadashi
ज्येष्ठ मास की एकादशी पर बिना पानी पीए व्रत रहकर भक्तों ने सोमवार को श्रीहरि की आराधना की। मंदिरों में विधि विधान से पूजा पाठ करते हुए परिवार में मंगल की कामना की। श्रद्धालु मंगलवार को सुबह पारण करेंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. एसएन तिवारी ने बताया कि ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी या भीमसेनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन बिना पानी पीए व्रत रखकर श्रीहरि की पूजा करने का विशेष फल मिलता है। वर्ष भर की सभी एकादशी से यह व्रत अधिक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्जला एकादशी व्रत करने से साल के सभी एकादशी व्रत का पुण्य प्राप्त हो जाता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और कथा का श्रवण किया जाता है। बताया कि इस व्रत को धारण करने वाले को स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीहरि की कृपा से वह मोक्ष को प्राप्त करता है। सोमवार को सुबह श्रीरामजानकारी मंदिर पन्नूगंज रोड में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि एकादशी व्रत हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। ये व्रत श्रीहरि विष्णु भगवान को समर्पित है।

कठोर नियमों के कारण यह व्रत सभी एकादशी के व्रतों में से सबसे कठिन है। शास्त्रों के अनुसार पांडव भाइयों में से भीम ने बिना जल ग्रहण किए निर्जला एकादशी का व्रत रखा था। इसके फल स्वरूप भीम को मोक्ष और लंबी आयु का वरदान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed