फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Worship of mother Saraswati by law

विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा

Thu, 30 Jan 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Worship of mother Saraswati by law
राबर्ट्सगंज प्रकाश जीनियस इंटर कालेज में सरस्वती पूजन करते लोग।
सोनभद्र। जिले में वसंत पंचमी गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर बुद्धि, विवेक, ज्ञान का वरदान मांगा गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। देवालयों मेें सुबह से ही पूजन अर्चन होता रहा। शिवमंदिरों पर दर्शन पूजन अभिषेक के लिए सुबह से ही तांता लगा रहा। कई जगह मेले का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के प्रकाश जीनियस इंटरमीडिएट कॉलेज एवं प्रकाश जीनियस इंग्लिश पब्लिक स्कूल के सामूहिक तत्वाधान में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती एवं गंगा जी का पूजन तथा पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म दिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। यहां प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रसाद जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे, प्रधानाचार्य अमर उपाध्याय एवं सुरेंद्र कुमार यादव, अजय जैन, एसके द्विवेदी, स्नेहा त्रिपाठी, हनुमान सिंह, शालिनी सिंह, आकृति, रजनीकांत मौजूद रहे। पूजन का कार्य पंडित दूधनाथ ने संपन्न कराया । संचालन बृजेश सिंह ने किया। उधर स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क व घोरावल एवं महाविद्यालय में सरस्वती पूजनोत्सव हुुआ। विद्यालय समूह के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने मंत्रोच्चार के साथ वंदना की। यहां प्राचार्य डॉ. एसके चौबे व प्रधानाचार्य एके वर्मा, घोरावल के प्रघानाचार्य एनके श्रीवास्तव, आरके शर्मा, मनोज राय, प्रवीण, अमित त्रिपाठी, राहुल सिंह, अमरजीत शर्मा, राकेश तिवारी, रामनारायण, मनोज गुप्ता, मोती लाल, आकाश सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दी आर्यंस एकेडमी संत नगर राबर्टसगंज में मां सरस्वती पूजन हुआ। यशवंत पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। यहां विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद जालान, प्रधानाचार्या चित्रा जालान, सुषमा पांडेय, प्रतिमा, रचना, ज्योेति, प्रियंका, नवीन पांडेय, हिमांशु श्रीवास्तव, उमाकांत दुबे, त्रिपुरारी मिश्रा, केशव, बृजेश कुमार मौजूद रहे। उधर जय मॉ भगवती सोनांचल स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुसौली में मॉ सरस्वती पूजन हुआ। यहां प्रबंधक डॉ. अखिलेश मिश्र ने सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां प्रभारी प्राचार्य डॉ. शशि कुमार पाठक मौजूद रहे। अंबेडकर नगर में सोन संगीत फाउंडेशन कार्यालय पर सरस्वती पूजन हुआ। यहां भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुशील मिश्रा, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अजीत जायसवाल, अरशद खां समेत अन्य मौजूद रहे। घोरावल: वसंत पंचमी के पावन पर्व पर इलाके के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्या एवं ज्ञान की देवी माता सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया। नन्हकूराम पीजी कॉलेज मुडिलाडीह में प्रधानाचार्य डॉ. रामजन्म पांडे एवं उपप्रबंधक अमित चौबे ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना की। छात्र छात्राओं ने माता सरस्वती के चरणों में शीश झुकाकर उनका आशीर्वाद लिया। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनुराग पांडे के नेतृत्व में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मां शारदा की पूजा की। भारतीय इंटर कॉलेज में प्रबंधक करुणाकर पाठक एवं प्रधानाचार्य गणेशदेव पांडे के नेतृत्व में माता सरस्वती की आराधना की गई। विवेक शिशु मंदिर घोरावल, केपी पब्लिक स्कूल सतौहां, गीतांजलि पब्लिक स्कूल भरौलीसमेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। म्योरपुर: क्षेत्र के आश्रम मोड़ पर बृहस्पतिवार को विधि विधान से मां सरस्वती के पूजा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed