विश्व आदिवासी दिवस: सोनभद्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- भाजपा ने लिया बस आदिवासियों का वोट, नहीं दिए अधिकार
सम्मेलन में प्रदेश भर से आदिवासी समाज के लोग जुटे। भीड़ से गदगद सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार ने आदिवासियों के हित में तमाम कार्य किए हैं। आगे भी सपा की सरकार बनने पर उन्हें अधिकार दिलाए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व आदिवासी दिवस पर सोनभद्र में आयोजित सम्मेलन के बहाने समाजवादी पार्टी ने आदिवासी समाज को रिझाने की कोशिश की। चोपन ब्लॉक के पटवध में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा सरकार पर आदिवासी समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा ने आदिवासी समाज से बस वोट लिया, उन्हें उनके अधिकार नहीं दिए।
जल, जंगल और जमीन पर अधिकार का मुद्दा जस का तस है। आदिवासी समाज को सामाजिक न्याय दिलाने और उनकी बेहतरी की लड़ाई सपा हमेशा से लड़ी है और आगे भी पूरी दमदारी से लड़ेगी। सम्मेलन में प्रदेश भर से आदिवासी समाज के लोग जुटे।
भीड़ से गदगद सपा नेता ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार ने आदिवासियों के हित में तमाम कार्य किए हैं। आगे भी सपा की सरकार बनने पर उन्हें अधिकार दिलाए जाएंगे। आदिवासी समाज का उत्पीड़न रोकने के लिए सभी लोग एकजुट हो जाएं। विशिष्ट अतिथि समाजवादी अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष व्यास जी गौड़ रहे।
अखिलेश यादव ने कार्यक्रम को बताया अभूतपूर्व
विश्व आदिवासी दिवस पर सोनभद्र में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभूतपूर्व बताया। उनका ट्वीट देखें-
‘विश्व आदिवासी दिवस’ के अवसर पर समस्त आदिवासी समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! इस अवसर पर सोनभद्र मे आयोजित सपा के कार्यक्रम की सफलता अभूतपूर्व है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 9, 2021
आदिवासी समाज के जल, जंगल, ज़मीन, आरक्षण, समाजिक न्याय, विकास और इंसाफ़ के संघर्ष में समाजवादी हमेशा साथ रहें हैं और रहेंगे! pic.twitter.com/zRmtOh7Pa6