फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers welcomed Bahujan Kalyan Yatra

बहुजन कल्याण यात्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ...

Wed, 17 Nov 2021 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Workers welcomed Bahujan Kalyan Yatra
राबर्ट्सगंज में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष पवन भा? - फोटो : SONBHADRA
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की बहुजन कल्याण यात्रा बुधवार को सोनभद्र पहुंची। जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को बताया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि 26 सितंबर को सहारनपुर के बेहट विधानसभा एक से शुरू हुई बहुजन कल्याण यात्रा बुधवार को सोनभद्र पहुंची है। ये यात्रा बृहस्पतिवार को मिर्जापुर के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के साथ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पवन भाई गुप्ता, प्रदेश मंत्री डॉ. राकेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पवन उपाध्याय, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका रुचि शुक्ला सागर चल रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई ने कहा कि पार्टी बाबा साहब आंबेडकर व राममनोहर लोहिया के विचारों पर स्थापित की गई है। हमारी पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन है और हम आगामी चुनाव में इस गठबंधन के अंतर्गत चुनाव भी लड़ेंगे। हमारी यात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। इसी कड़ी में 22 नवंबर को बनारस में विशाल जनसभा होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले शामिल होंगे। सोनभद्र टीम की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने महेश्वर चंद्रवंशी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर संजय खरवार, डॉ. शिवप्रसाद, सुदर्शन गुप्ता, अनिल, दीपक, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed