फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers surrounded the company's office for honorarium payment

मानदेय भुगतान के लिए श्रमिकों ने घेरा कंपनी का कार्यालय

Tue, 29 Jun 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Workers surrounded the company's office for honorarium payment
करीब 11 हजार करोड़ की लागत से 1320 मेगावट क्षमता की ओबरा सी परियोजना का निर्माण कर रही कोरिया की दुसान पावर के खिलाफ लामबंद होकर मजदूरों ने मंगलवार को कंपनी कार्यालय का घेराव किया। मजदूरों ने पारिश्रमिक का भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन

मजदूरों का आरोप है कि सांगा इरेक्टर प्राइवेट लिमिटेड ने मार्च से उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया है, जिससे उनके परिवार के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दी जाती है। इसके कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। मजदूरों का आरोप था कि कंपनी से जब भी भुगतान की बात की जाती है तो साइट इंचार्ज उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देकर उत्पीड़न करते हैं। उधर दुसान पावर के प्रशासनिक अधिकारी लाल बाबू झा का कहना है कि मजदूरों का मार्च और अप्रैल का ओवर टाइम एवं मई का पूरा मानदेय बाकी है। कंपनी से मजदूरों के मानदेय का वेतन भुगतान करने के लिए साइट इंचार्ज से बात की गई है। घेराव करने वालों में रोशन पटेल, विशाल सिंह, रविंद्र, राजेश, रूपेश, सतीश, मनोज दूबे, लल्ले, पप्पू, इंद्रजीत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed