{"_id":"6469178487b4eac8880cfaf6","slug":"workers-sitting-on-dharna-for-payment-of-outstanding-wages-sonbhadra-news-c-20-1-215109-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बकाया मजदूरी भुगतान के लिए धरने पर बैठे श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बकाया मजदूरी भुगतान के लिए धरने पर बैठे श्रमिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। ओबरा सी में कार्यरत मजदूरों ने बकाया मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ओबरा तापीय परियोजना, दुसान कंपनी, ट्राईगार्ड कंपनी और श्रमिकों के मध्य हुए समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए परियोजना गेट अंबेडकर चौराहा पर धरना दिया। जमकर नारे लगाए।
श्रमिक अनिल, वीरेंद्र, गोविंद, अखिलेश, उपेंद्र को मजदूर नेता नागेंद्र प्रताप चौहान, मणिशंकर पाठक, नवाज खान ने माल्यार्पण कर धरने पर बैठाया। धरने को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता नागेंद्र चौहान ने कहा कि तीन माह से सैकड़ों श्रमिक अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर दर-दर भटक रहे हैं। जिला प्रशासन एवं परियोजना प्रबंधन को अवगत कराने के बावजूद श्रमिकों का भुगतान नहीं हो पाया। विवश होकर श्रमिकों को यह कदम उठाना पड़ा है। श्रमिकों के समस्त अदेय पावनों का दो दिनों के भीतर भुगतान हो, उन्हें पुन: ओबरा सी परियोजना ने नियोजित कर कार्य पर रखने की मांग उठाई। गरीब नवाज ने कहा कि मजदूरी न देने वाली दुसान कंपनी को परियोजना ब्लैक लिस्ट करे, जिससे कि वे फिर कभी इस परियोजना में कार्य न कर सके। इस दौरान लालबहादुर, सुरेंद्र, राजू, बेचू, अनिल, रामू आदि मौजूद रहे।