फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers' ruckus in Obra C project under construction, GM's vehicle damaged by stone pelting

निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना में मजदूरों का बवाल, पथराव कर क्षतिग्रस्त किया जीएम का वाहन

Fri, 15 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Workers' ruckus in Obra C project under construction, GM's vehicle damaged by stone pelting
ओबरा सी के ऑफिस पर एकत्रित मजदूर से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : SONBHADRA
निर्माणाधीन 1320 मेगावाट की ओबरा-सी परियोजना में मजदूरों ने शुक्रवार को जमकर बवाल किया। साथी की पिटाई से नाराज मजदूरों ने कामकाज ठप कर कार्यदाई संस्था दुसान के महाप्रबंधक कार्यालय पर धावा बोल दिया। करीब एक घंटे तक कंपनी कार्यालय में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की। पथराव से खिड़कियों के शीशे, सीसी टीवी कैमरे, एसी, महाप्रबंधक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। दक्षिण कोरिया निवासी कंपनी के डीजीएम को भी चोट आई है। कर्मचारियों ने किसी तरह दरवाजे बंद कर खुद को बचाया। मौके पर पहुंची ओबरा पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कुछ लोगों में हिरासत में लिया है। बवाल के बाद से परियोजना का काम ठप हो गया है।
विज्ञापन

ओबरा तापीय परियोजना के विस्तारीकरण में 1320 मेगावाट की ओबरा-सी परियोजना का निर्माण दक्षिण कोरिया दुसान कंपनी करा रही है। शुक्रवार की सुबह संविदा कंपनी (भवानी) में रीडर का काम कर रहे मजदूर शमशेर को बिना सेफ्टी बैंड के हेलमेट लगाए होने पर दुसान कंपनी के सुरक्षा अधिकारी आनंद सिंह ने आपत्ति जताई। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान शमशेर को सिर में गंभीर चोट आई। मामला ओबरा थाने पहुंचा। दोनों पक्षों के लोग थाने में बैठकर विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। उधर, घटना की सूचना पाकर परियोजना में काम कर रहे मजदूर लामबंद हो गए। कामकाज ठप कर दुसान कंपनी के महाप्रबंधक कार्यालय पर धमक पड़े।
विज्ञापन

पथराव करते हुए सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी। मजदूरों ने पथराव कर कई खिड़कियों के शीशे, एसी, सीसी टीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए। महाप्रबंधक की गाड़ी पर भी पथराव किया। हमले में कंपनी के डीजीएम जंग होम जोन को चोट आई। सुरक्षा गार्ड मनीष, पवन कुमार, महेंद्र यादव, अमरनाथ शर्मा, कुलदीप आदि भी घायल हो गए। मजदूरों का गुस्सा देख अन्य कर्मचारियों ने दरवाजा बंद कर खुद को बचाया। करीब एक घंटे तक मजदूरों का पथराव और तोड़फोड़ जारी रहा। सूचना पाकर फोर्स के साथ ओबरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बवाल कर रहे मजदूरों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। पुलिस ने विवाद करने वाले आनंद सिंह और शमशेर को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। देर शाम तक मजदूर काम पर नहीं लौटे थे। घटना को लेकर कोई तहरीर भी नहीं पड़ी थी। ओबरा एसओ मिथिलेश मिश्र ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटना का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed