फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers locked the gate of the medical college

Sonebhadra News: मजदूरों ने मेडिकल कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला

Tue, 27 Feb 2024 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Workers locked the gate of the medical college
चुर्क। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में मजदूरों ने मंगलवार को फिर काम ठप कर दिया। गेट पर ताला बंद कर मजदूरों ने नारेबाजी की। तीन महीने से बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं होने के कारण वह नाराज थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को समझा-बुझाकर ताला खोलवाया। मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे मजदूरों का कहना था कि उन्हें पिछले तीन महीने से मजदूरी नहीं दी गई। इसके पहले पिछले सप्ताह प्रदर्शन पर शुक्रवार तक मजदूरी हर हाल में भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था, मगर रविवार बीतने के बाद भी मजदूरी नहीं मिली। मजदूरी न मिलने से उनके समक्ष आर्थिक तंगी बनी हुई है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। लामबंद मजदूरों ने मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया, जिससे अन्य मजदूर भी अंदर नहीं जा सके। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मजदूरों को सक्षम अधिकारी के समक्ष बत रखने को कहा गया। इसके बाद गेट का ताला खोलवाया। प्रदर्शन में पंकज, चंद्रमा, विमलेश यादव, शारदा प्रसाद, रंजीत, रोहित, अनिल, चंद्रभान, मुकेश, शिवम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed