फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers get tight in view of elections

चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की कसी कमर

Fri, 12 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Workers get tight in view of elections
सोनभद्र। अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को राबर्ट्सगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव/जिला प्रभारी रमाशंकर पटेल एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार रहे। उन्होंने संगठन की मजबूती पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से कमर कस कर चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कहा कि 21 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का आगमन हो रहा है। बियार जाति को जनजाति की सूची में शामिल कराने के लिए सदन में प्रश्न रखने पर अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने कहा कि पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की तरफ से लिया गया निर्णय सर्वोपरि होगा। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव ज्यूत नारायण पटेल, मुकेश पटेल, अनिल सिंह, विमलेश सिंह, बद्री पटेल, पंकज सिंह, परमेश्वर सिंह, जितेंद्र पटेल, सुरेंद्र, प्रमोद, रितेश केशरी, नवनीत सिंह आदि रहे। संचालन जिला महासचिव राजकुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed