फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers Front raised question - when there is enough coal then why import

वर्कर्स फ्रंट ने उठाया सवाल - जब पर्याप्त है कोयला तो आयात क्यों

Sun, 17 Jul 2022 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Workers Front raised question - when there is enough coal then why import
कोल परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए ऊर्जांचल में पहुंचे कोयला सचिव के एनसीएल की परियोजनाओं में पर्याप्त कोयला होने के बयान पर वर्कर्स फ्रंट के अध्यक्ष दिनकर कपूर ने सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की बिजली परियोजनाओं में जारी कोयला किल्लत के मद्देनजर एनसीएल पहुंचे कोयला सचिव डॉ. अनिल जैन ने कोल उपलब्धता का संकट न होने की बात कही है। बिजली परियोजनाओं के लिए औसतन 14 दिनों के लिए स्टॉक की मौजूदगी भी बताई है। इस पर उन्होंने महंगे विदेशी कोयला के आयात पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि यहां समस्या कोयला उत्पादन नहीं कोयला परिवहन की है। सरकार जबरन आयातित कोयले से बिजली का उत्पादन करने का प्रयास कर रही है। आस्ट्रेलिया से कोयला लाकर देश भर में स्थापित परियोजनाओं तक पहुंचाने, कोयला का मिश्रण करने और महंगे कोयला से वैरियेबुल कास्ट के तकरीबन दोगुना हो जाने से समस्या हल होने के बजाय और जटिल हो जाएगी। जनता पर महंगी बिजली का अनावश्यक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed