फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   worker protested against commercial mining

कामर्शियल माइनिंग के विरोध में कामगारों ने किया प्रदर्शन

Tue, 19 May 2020 08:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
worker protested against commercial mining
शक्तिनगर। एनसीएल में बीएमएस से जुड़े कोयला कामगारों ने कई कोयला क्षेत्रों में मंगलवार को केंद्र सरकार के कामर्शियल माइनिंग के फैसले के विरोध में जागरूकता अभियान चलाया और सरकार विरोधी नारेबाजी कर नाराजगी जताई। कहा कि इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी। वक्ताओं ने बताया कि केंद्र सरकार ने बीते दिनों कोल इंडिया की अनुशंगी कंपनियों में कामर्शियल माइनिंग कराने का ऐलान किया है। इसी के बाद कोयला क्षेत्र के कामगारों में रोष व्याप्त है। श्रमिक संगठनों ने सरकार के फैसले को कोल इंडिया का निजीकरण करने वाला फैसला बताया। हालांकि केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को साफ कर दिया कि इस फैसले से मजदूर हितों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके बावजूद एनसीएल में विरोध थमने के बजाए बढ़ रहा है। सरकार के खिलाफत में सबसे पहले बीएमएस उतरा हैं। यह संगठन भाजपा का सहयोगी माना जाता है। मंगलवार को बीएमएस से जुड़े कोयला मजदूरों ने एनसीएल के जयंत, दुद्धीचुआ, नेहरू शताब्दी चिकित्सालय सहित कई कोयला क्षेत्रों में प्रदर्शन व नारेबाजी के साथ श्रमिकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों में शुमार पीके सिंह ने बताया कि बृहद रूप से आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली गई है। उनका कहना था कि सरकार फैसले पर विचार करने का काम नहीं किया तो आंदोलन को धार देने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed