फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Worker dies after being hit by bus

बस की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Tue, 01 Mar 2022 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after being hit by bus
हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली गांव के समीप सोमवार की रात बस की चपेट में आने से भूसा लदे ट्रैक्टर पर सवार मजदूर की मौत हो गई। बस की टक्कर के बाद मजदूर सड़क पर गिर गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हाथीनाला थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ने बताया कि भूसा लादकर ट्रैक्टर ट्राली रेणुकूट की ओर जा रहा था। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रानीताली गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर ट्राली पर सवार मजदूर सड़क पर गिर गया। बस की चपेट में आने से वह जख्मी हुआ। आसपास के लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दी। पीआरवी ने घायल मजदूर रामबली (45) निवासी बेलगाईं थाना पन्नूगंज को चोपन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed