फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Work was to be completed in two months, incomplete even after seven months

Sonebhadra News: दो माह में पूरा करना था काम, सात महीने के बाद भी अधूरा

Tue, 27 Feb 2024 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Work was to be completed in two months, incomplete even after seven months
चोपन। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला में रेलवे ओवरब्रिज से आवागमन शुरू होने में अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। दो माह के लक्ष्य के सापेक्ष सात महीने बीतने के बाद भी ओवरब्रिज की मरम्मत का काम पूरा नहीं हो पाया है। बसों समेत अन्य भारी वाहन खनन क्षेत्र से होकर गुजर रहे हैं। बदहाल सड़कों और धूल-मिट्टी के बीच गहरी खदानों के पास से वाहनों के आवागमन से बराबर खतरे का अंदेशा बना हुआ है। स्टेट हाईवे पर स्थित डाला में रेलवे ओवरब्रिज के पिलर के पास दरारें आने के चलते सुरक्षा के मद्देनजर पुल से आवागमन रोक दिया गया था। बाइक, कार सहित छोटे वाहन तो इससे गुजर रहे हैं, लेकिन बस, ट्रक जैसे अन्य वाहनों को ओबरा के गजराजनगर से बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र होते हुए आवागमन करना पड़ रहा है। पिछले साल 19 अगस्त से जब मार्ग डायवर्ट किया गया था तो दावा किया गया था कि दो माह के अंदर मरम्मत कार्य पूरा कर आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। तब से सात माह बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया है। कार्यदाई संस्था से जुड़े सूत्राें के मुताबिक अभी भी दो माह से अधिक का समय लग सकता है। उत्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथारिटी की ओर से मरम्मत का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। अब रेलवे को ड्राइंग भेजकर एनओसी मांगी गई है ताकि उनके सुझावों के अनुसार आगे काम किया जा सके। अभी तक रेलवे की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। ऐसे में काम लंबा खींचने के आसार बने हुए हैं। मार्ग से जुड़े लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन




---

रोज लग रहा जाम, यात्रियों की फजीहत



मुख्य मार्ग को डायवर्ट किए जाने का सीधा असर इस रूट पर बसों में सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। उन्हें दस किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। खनन क्षेत्र से होकर बसों के जाने से बराबर खतरे का अंदेशा बना रहता है। सड़क के किनारे ही गहरी खदानें हैं। सड़क भी पूरी तरह गड्ढे में तब्दील है। गिट्टी-कोयला लदे वाहनों की आवाजाही से इस पर उड़ती धूल से भी यात्री परेशान रहते हैं। सिंगल सड़क होने के कारण इस पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


---



वर्जन...

रेल ओवरब्रिज के मरम्मत का कार्य हमारे स्तर से लगभग पूरा हो चुका है। रेलवे को ड्राइंग भेजी गई है। उनकी ओर से एनओसी या किसी तरह का सुझाव मिलते ही उसके अनुसार कार्य को फाइनल टच देते हुए आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। -रमजान पटेल, प्रबंधक एसीपी टोलवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed