फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Won eight medals, including three golds, at the karate championship

Sonebhadra News: कराटे चैंपियनशिप में जीते तीन स्वर्ण सहित आठ पदक

Thu, 27 Aug 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Won eight medals, including three golds, at the karate championship
एनटीपीसी शक्तिनगर में पदक जीतने वाले आईपी क्लब के प्रतियोगी।स्रोत स्वयं - फोटो : credit
शक्तिनगर। लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर आठ पदक जीतने वाले आईपी क्लब एनटीपीसी शक्तिनगर के कराटे खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। यह प्रतियोगिता विश्व आधुनिक शोतोकान कराटे महासंघ के तत्वावधान में लखनऊ में बीते दिनों आयोजित की गई थी, इसमें आईपी क्लब के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीतकर क्लब के साथ एनटीपीसी का नाम गौरवान्वित किया। समारोह में स्वर्ण पदक विजेता शायान अनस, अंकुर त्रिवेदिया और शिवांश, रजत पदक विजेता अथर्व, देवांश सिंह और ज़्याना अनस और कांस्य पदक विजेता वैदिक प्रताप और स्तुति राजलक्ष्मी को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की इस सफलता में उनके कराटे कोच अंकुश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और निरंतर प्रोत्साहन से खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। समारोह में आईपी क्लब समिति के सचिव सौरभ मिश्रा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं कोच अंकुश को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि खेलों में सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का परिणाम होती है। खिलाड़ियों और कोच का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में पदक विजेता खिलाड़ियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने बच्चों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और आईपी क्लब और कोच अंकुश के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed