फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women will become block heads

कोन, चोपन, करमा और चतरा में महिलाएं बनेंगी ब्लॉक प्रमुख

Sun, 21 Mar 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Women will become block heads
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक बार जारी हुए आरक्षण के बाद दाखिल हुई जनहित याचिका पर न्यायालय ने फिर से वर्ष 2015 के आरक्षण के आधार पर नए सिरे से आरक्षण करने का आदेश दिया था। इसके तहत शनिवार को आरक्षण की अनंतिम सूची जिला प्रशासन ने फिर से जारी कर दी। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, अपर मुख्य अधिकारी कार्यालय जिला पंचायत और सभी ब्लॉकों पर ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य के वार्ड की सूची शाम करीब छह बजे के बाद जारी हुई। सभी जगहों पर आरक्षण सूची देखने के लिए संभावित प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। चुनाव में रुचि रखने वाले लोग सीटों के आरक्षण की जानकारी लेते रहे। लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों का आरक्षण देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी उसे साझा किया। इसी के साथ संभावित दावेदारों ने अपना प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि दस ब्लॉक प्रमुख पद में से तीन सीट अनारक्षित और सात सीट आरक्षित है। इसी तरह ग्राम प्रधान के 629 पद में से अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 12, अनुसूचित जनजाति के लिए 20, अनुसूचित जाति महिला के लिए 47, अनुसूचित जाति के लिए 82, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 58, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 108, महिला के लिए 95 और 207 सीट अनारक्षित की गई है। जिला पंचायत राज ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नगवां, दुद्धी और बभनी ब्लॉक की सीट अनारक्षित घोषित की गई है। इसके अलावा कोन महिला, चोपन अनुसूचित जनजाति महिला, म्योरपुर अनुसूचित जनजाति, करमा अनुसूचित जाति महिला, राबर्ट्सगंज अनुसूचित जाति, चतरा पिछड़ी जाति महिला और घोरावल ब्लॉक प्रमुख पद की सीट पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित की गई है। इनसेट:
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य की 642 सीट हुई आरक्षित
सोनभद्र। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत के 781 पदों में से 642 पदों को आरक्षित घोषित किया गया है। जब कि 139 पद अनारक्षित हैं। उन्होंने बताया कि अनुसूचिज जनजाति महिला के लिए 65, अनुसूचित जनजाति के लिए 117, अनुसूचित जाति महिला के लिए 67, अनुसूचित जाति के लिए 125, पिछड़ी महिला के लिए 71, पिछड़ा वर्ग के लिए 135 और महिला के लिए 61 सीट आरक्षित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed