फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women help desk center opened in every police station in Sonbhadra

Mission Shakti: हर थानों में खुला महिला हेल्प डेस्क सेंटर

Sun, 18 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Women help desk center opened in every police station in Sonbhadra
राबर्ट्सगंज कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क में जनसमस्या सुनती एसआई शिवानी मिश्रा। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। पुलिस प्रशासन ने महिलाओं से जुड़े अपराध पर रोक लगाने के लिए पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति की शुरूआत की है। इसके तहत जिले के समस्त थानों और तहसीलों में महिला हेल्प डेस्क खोला गया है। हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। यहां महिलाएं अपनी समस्याओं को बेहिचक बता सकती हैं।
विज्ञापन

बता दें कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति का शुभारंभ करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीएम और एसपी को सभी तहसीलों और थाने परिसर में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना करने का आदेश दिया है। उक्त आदेश के क्रम में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना करते हुए महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उधर सीडीओ के निर्देश पर सभी बीडीओ स्तर से जिले में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं की भी सूची तैयार कराई जा रही है। चयनित महिलाएं सम्मानित की जाएंगी। इसके अलाव महिला सशक्तीकरण के तहत चट्टी-चौराहों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। रविवार को राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर एसआई शिवानी मिश्रा ने मिशन शक्ति के बारे में लोगों को जागरूक किया। कहा कि शोहदों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शोहदों और उनके परिजनों से दोबारा गलती न करने का शपथ पत्र भी लिया जा रहा है। दोबारा छेड़खानी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना कर दी गई है, ताकि महिलाएं अपनी समस्याओं को बेहिचक पुलिस कर्मियों को बता सकें। थाना प्रभारियों को महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया गया है। सभी सर्किल ऑफिसर अपने क्षेत्र की मानिटरिंग करेंगे। - आशीष श्रीवास्तव, एसपी सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed