फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women become independent and empowered' Governor ownership of house name of husband wife

UP: 'स्वतंत्र और सशक्त हो चुकी हैं महिलाएं', राज्यपाल बोलीं- पति व पत्नी दोनों के नाम पर हो घर का मालिकाना हक

Thu, 26 Feb 2026 07:48 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 26 Feb 2026 07:48 PM IST
सार

Sonbhadra News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि खतौनी से संबंधित मामलों का निस्तारण निर्धारित समय अवधि में करने के लिए ग्राम स्तर पर चौपाल लगाया जाए। डीएम-एसपी मिलकर भूमि से जुड़े मामलों पर तत्परता से कार्रवाई करें, ताकि कोई माफिया या दबंग किसी की भूमि पर गलत तरीके से कब्जा न कर सके। 

विज्ञापन
Women become independent and empowered' Governor ownership of house name of husband wife
कार्यक्रम में सम्मानित करतीं राज्यपाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP News: सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 2026 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक डॉक्टर यह न घोषित करें कि रोगी पूर्णतः टीबी मुक्त हो गया है, तब तक पोषण पोटली निरंतर दी जानी चाहिए। टीबी रोगियों के साथ अछूत जैसा व्यवहार न किया जाय। उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत घर का मालिकाना हक पति और पत्नी दोनों के नाम करने पर जोर दिया। कहा कि आज महिला स्वतंत्र और सशक्त हो चुकी हैं। उन्हें यह हक भी दिया जाए।

विज्ञापन




राज्यपाल बृहस्पतिवार को सोनभद्र में थीं। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुईं। अफसरों के साथ बैठक कर विकास की समीक्षा की तो जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट व सामग्री का वितरण किया। राज्यपाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों को दी गई किट में कुर्सी, साइकिल सहित 22 से 23 प्रकार के उपकरण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दिए गए हैं, ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी सुगमता से पढ़ सकें और आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जिस कार्य के लिए जो भी बजट दिया जा रहा है, उसका उपभोग समय से करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेरणादायी पुस्तकें भेंट की

विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक 15 दिन में आधा घंटा निकालकर बच्चों के नाखून काटना सुनिश्चित की जाए। राज्यपाल ने आयुष्मान कार्ड योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसका लाभ जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीएम ने बद्रीनाथ सिंह ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न और प्रेरणादायी पुस्तकें भेंट की। 

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, सदर विधायक भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्या, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, एसपी अभिषेक वर्मा, सीडीओ जागृति अवस्थी आदि मौजूद रहे।

100 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी वैक्सीन
महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर पर नियंत्रण के लिए बालिका-किशोरी के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत राज्यपाल की प्रेरणा से जिले की 100 बालिकाओं को एचपीवी-वैक्सीन लगाई गई। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शिविर में शामिल होकर बालिकाओं का हौसला बढ़ाया। उन्हें टीकाकरण का प्रमाण पत्र प्रदान किया। साथ ही सर्वाइकल कैंसर के खतरे बताते हुए अपने परिवार व आसपास की अन्य बालिकाओं को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की।

लाभार्थियों को बांटी सामग्री
विकास भवन स्थित जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने 200 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए प्री-स्कूल किट, पोषण अभियान के अंतर्गत 200 क्षय रोगियों के लिए पोषण पोटली, 500 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, 50 लाभार्थियों को वनाधिकार पट्टा, 10 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना का स्वीकृत पत्र, दो पात्रों को मोटराइज्ड दोना मशीन सहित सामग्री वितरित किया। दस बेसहारा बच्चियों को 1100 रुपये का चेक भी प्रदान किया। बच्चों को चॉकलेट एवं टॉफी वितरित कर प्रोत्साहित किया।

समूहों के स्टॉल पर पहुंचीं राज्यपाल, की सराहना
जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में विभिन्न विभागों की ओर से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई थी। राज्यपाल ने इसका अवलोकन किया। किसानों से मोटे अनाज की खेती के बारे में जानकारी ली। स्वयं सहायता समूह की महिलालाें की ओर से लगाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों को देख सराहना।

समूह की सदस्यों से उसे तैयार करने और बिक्री में आ रही चुनौतियों के बारे में जाना। जिला प्रशासन के अफसरों को निर्देश दिया कि समूह के उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाए। इस दौरान 02 दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल का वितरण भी किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग, खादी विभाग, रेशम विभाग, उद्योग विभाग, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों ने प्रदर्शनी लगाई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed