{"_id":"64aef12de72b5c1f9f036ad4","slug":"womans-body-found-hanging-on-tree-near-house-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-794-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: घर के पास पेड़ पर लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: घर के पास पेड़ पर लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरहर गांव में मंगलवार की रात गर्भवती महिला ने आम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
पिपरहर गांव निवासी विनोद कुमार की पत्नी धनपतिया देवी (30) ने मंगलवार की रात घर से 20 मीटर दूर आम के पेड़ में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पति विनोद कुमार ने बताया कि वह साढ़े नौ बजे रात हिण्डाल्को रेणुकूट से काम करके घर आया। पत्नी ने उसे खाना दिया और साथ में भोजन भी किया। खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। उसने बताया कि रात में वह 12 बजे तक बातचीत करती रही। इसी बीच विनोद को नींद आ गई और सो गया। दोनों बच्चे भी सो गए। इसके बाद वह कब उठी और घर से बाहर जाकर आम के पेड़ से फंदा लगा ली किसी को पता नहीं चला।
दरवाजे से 20 मीटर दूर आम के पेड़ से उसका शव लटकता देख सभी दंग रह गए। गांव के आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना विनोद ने बभनी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।