फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman's body found hanging from the noose of saree

Sonebhadra News: साड़ी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Fri, 21 Jun 2024 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from the noose of saree
थाना क्षेत्र के जिगनहवां ग्राम में शुक्रवार को महिला का शव साड़ी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। रात में पति से विवाद के बाद वह घर से निकल गई थी। सुबह घर से कुछ दूरी पर शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जिगनहवां गांव निवासी शंखलाल की पत्नी सुकुन देवी (44) का बृहस्पतिवार की रात पति से घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद वह घर छोड़कर चली गई। पति शंखलाल ने बताया कि काफी देर बाद जब वह नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। सुबह करीब पांच बजे जब बाहर निकल कर खोजने लगे तो घर से पांच सौ मीटर दूर तेंदू के पेड़ से शव लटकता मिला। पति की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed