फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman tests positive for corona, quarantined at home

Sonebhadra News: कोरोना संक्रमित हुई महिला, घर में क्वारंटीन

Fri, 04 Jul 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Woman tests positive for corona, quarantined at home
सोनभद्र/रामगढ़। जिले में डेढ़ साल बाद फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। रागमढ़ क्षेत्र की एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला लखनऊ इलाज कराने गई थी, जहां जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि अभी महिला में जेएन-1 वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। फिलहाल संक्रमित महिला को क्वारंटीन कर दिया गया है। उसके संपर्क में आए 25 लोगों की भी कोरोना जांच कराई गई है।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर इलाके की महिला (55) लंबे समय से बीमार चल रही थी। उसका उपचार पीजीआई लखनऊ से चल रहा है। चिकित्सकों की सलाह पर परिजन ऑपरेशन के लिए लेकर लखनऊ पहुंचे। वहां 30 जून को ऑपरेशन से पूर्व जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। इसके बाद महिला को लेकर परिजन घुवास स्थित दूसरे घर पर चले आए। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना के जेएन-वन वेरिएंट की पुष्टि के लिए नमूना लैब भेजा गया है। बृहस्पतिवार को मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली। इसके बाद टीम महिला के घुवास स्थित आवास पहुंची। वहां से महिला के गांव में होने की जानकारी दी गई। इसके बाद चतरा पीएचसी की टीम शिवपुर क्षेत्र स्थित महिला के घर पहुंची। उसे होम आइसोलेट रखा गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के दोनों घरों पर पहुंचकर उसके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की। घुवास काॅलोनी स्थित घर पर संपर्क में आने वाले 16 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है, जबकि शिवपुर इलाके में स्थित उसके घर और आसपास के नौ लोगों की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर मधुपुर स्थित एल-वन अस्पताल में 30 बेड आरक्षित किए गए हैं। वहां जरूरत पड़ने पर मरीजाें को भर्ती किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

एक महिला के कोरोना पाॅजिटिव होने की सूचना मिली है। उसे होम आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। लोगोें को किसी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं हैं मगर सतर्कता और बचाव जरूरी है। -डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed