{"_id":"65ec4742acb4180105074f59","slug":"woman-raped-at-bihar-border-case-registered-late-for-police-station-dispute-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: बिहार बॉर्डर के पास महिला के साथ दुष्कर्म, थाना विवाद के कारण छह दिन बाद दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: बिहार बॉर्डर के पास महिला के साथ दुष्कर्म, थाना विवाद के कारण छह दिन बाद दर्ज हुआ केस
Sat, 09 Mar 2024 04:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2024 04:58 PM IST
सार
Sonbhadra News: बिहार राज्य के अधौरा थानांतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला बीते दो मार्च को बिहार बॉर्डर से लगती मांची थाना क्षेत्र के बाकी गांव में अपनी बकरियां चराने गई थी। महिला को अकेले देखकर अधौरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए उसे जंगल में ले जाकर शारीरिक शोषण (दुष्कर्म) किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोनभद्र के खलियारी-बिहार बॉर्डर से सटे मांची थानांतर्गत बाकी गांव स्थित कर्मनाशा नदी के पास में बकरी चला रही महिला को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना दो मार्च की बताई जा रही है। बिहार की अधौरा थाने की पुलिस के कार्रवाई से मना करने पर पीड़िता ने सोनभद्र के मांची थाना में तहरीर दी। बीते शुक्रवार को मामला दर्ज करते हुए मांची थाना की पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मांची थाना प्रभारी रामदरस के मुताबिक, बिहार राज्य के अधौरा थानांतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला बीते दो मार्च को बिहार बॉर्डर से लगती मांची थाना क्षेत्र के बाकी गांव में अपनी बकरियां चराने गई थी। महिला को अकेले देखकर अधौरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए उसे जंगल में ले जाकर शारीरिक शोषण (दुष्कर्म) किया।
विज्ञापन
घर पहुंची महिला ने आपबीती घरवालों को बताई तो परिवार के लोगों ने घटना की शिकायत करने बिहार राज्य के अधौरा थाना में गए। वहां कि पुलिस ने घटनास्थल क्षेत्र के नजदीकी पुलिस के पास भेज दिया। घरवालों के साथ पीड़िता शुक्रवार को मांची थाना में पहुंचकर घटना की
विज्ञापन
लिखित तहरीर दी। महिला की तहरीर के आधार पर मांची थाने की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धारा एवं एसीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी रामदरस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।