फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman killed by shovel

फावड़े से वार कर महिला की हत्या, पति गंभीर

Mon, 02 Aug 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by shovel
बभनी। सड़क टोला गांव में रविवार की रात घर के बरामदे में सो रही महिला की फावड़े से वार कर हत्या कर दी गई है। हमलावर ने पास में सो रहे पति के सिर पर भी कई वार किया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया है। एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने भी घटना से जुड़े साक्ष्य खंगाले। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

बभनी ग्राम पंचायत के सड़क टोला निवासी शिवकुमार (50) अपनी पत्नी हीरामन देवी (45) के साथ रविवार की रात कमरे के बाहर बरामदे में सो रहा था। परिवार के अन्य सदस्य कमरे में सो रहे थे। मृतका की बड़ी बेटी चंद्रावती के मुताबिक भोर में करीब तीन बजे पिता के कराहने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली। कमरे से निकलने की कोशिश की तो किसी ने बाहर से कुंडी लगा दी थी। शोर मचाने पर वहां पहुंचे चाचा देवकुमार ने दरवाजा खोला। कमरे से बाहर निकले तो बिस्तर पर मां हीरामन देवी मृत पड़ी थी, जबकि पिता लहूलुहान हाल में कराह रहे थे। उनके सिर पर गहरे जख्म थे। घटना की सूचना पाकर बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, एसएसआई देवेंद्र प्रताप सिंह, एसआई राजेश कुमार सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल शिवकुमार को तत्काल सीएचसी बभनी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद वाराणसी भेज दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवा दिया। क्षेत्राधिकारी दुद्धी रामाशीष यादव भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मृतका की बेटी चंद्रावती, देवरानी सरिता व अन्य लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि शिवकुमार के बड़े भाई राजकुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि दंपती पर हमले में प्रयुक्त फावड़े को बरामद कर लिया गया है। घटना में आसपास के ही किसी के शामिल होने की आशंका है। एएसपी की अगुवाई में दुद्धी सीओ, एसओजी, स्वाट, सर्विलांस टीम और बभनी थाने की फोर्स को घटना का खुलासा करने के लिए लगाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed