फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman killed and body thrown in field

Sonebhadra News: महिला की हत्या कर शव खेत में फेंका

Wed, 27 Mar 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Woman killed and body thrown in field
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा बिजौरा गांव में संदिग्ध हाल में महिला का शव खेत में पाया गया। पति से विवाद के कारण महिला तीन साल से मायके में रह रही थी। घटना से एक दिन पहले पति उससे मिलने आया था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर महिला का शव खेत में फेंका गया है। पुलिस जांच में जुटी है। पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चौरा बिजौरा निवासी रीता (28) की शादी वर्ष 2015 में सेमिया गांव निवासी अमरेश के साथ हुई थी। दोनों को तीन बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक पति से विवाद के कारण रीता पिछले तीन वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। होलिका दहन की रात (रविवार) अमरेश चौरा बिजौरा आया था। यहां कुछ देर रुकने के बाद चला गया। सोमवार को दोपहर बाद रीता की लाश गांव के बाहर अरहर के खेत में पड़ी मिली। उसके गर्दन व पीठ पर खरोंच के निशान थे। सूचना पाकर सीओ ओबरा डॉ. चारु द्विवेदी और एएसपी कालू सिंह मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। एएसपी ने बताया कि महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। परिवार और गांव के लोग पति अमरेश पर ही शक जता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed