फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman injured after being hit by bulker dies, husband undergoing treatment

Sonebhadra News: बल्कर की चपेट में आने से घायल महिला की मौत, पति का चल रहा इलाज

Tue, 19 Nov 2024 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Woman injured after being hit by bulker dies, husband undergoing treatment
पिपरी थाने के मुर्धवा में रविवार देर शाम बल्कर की चपेट में आने से घायल महिला ने दम तोड़ दिया। उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार चल रहा है। दोनों बाइक पर सवार थे। पुलिस ने अज्ञात बल्कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रेणुकूट वार्ड नंबर 9 निवासी रमाशंकर त्रिपाठी के पुत्र मनीष कुमार त्रिपाठी अपनी पत्नी साधना त्रिपाठी के साथ देर रविवार शाम बाइक से कृष्णा मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे बल्कर वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे में साधना त्रिपाठी वाहन के नीचे दब गईं और मनीष कुमार त्रिपाठी दूर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से साधना की हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में ही साधना की मौत हो गई। घायल मनीष कुमार त्रिपाठी का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिवार ने थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed