{"_id":"67aa37fc9754106c66085f76","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-e-rickshaw-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-124207-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ई-रिक्शा के धक्के से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ई-रिक्शा के धक्के से महिला की मौत
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बिसरेखी गांव स्थित मोड़ पर रविवार की रात ई-रिक्शा के धक्के से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार बिसरेखी गांव निवासी श्यामलावती (45) रविवार को घर से जंगल लकड़ी लेने गई थी।
घर लौटते समय वह बिसरेखी मोड़ पर एक दुकान के पास पहुंची थी कि पीछे से आ रहे ई-रिक्शा की चपेट में आ गई। चोट अधिक लगने के कारण उसे गंभीर स्थिति में सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ई-रिक्शा लेकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों को सौंप दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृतका के ससुर रामरूप की तहरीर पर चालक जयप्रकाश शर्मा निवासी भरौली के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।