{"_id":"67bafbb9765b072c2309be1f","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-police-took-the-body-into-custody-mourning-in-the-house-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, घर में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, घर में मातम
Sun, 23 Feb 2025 04:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 23 Feb 2025 04:13 PM IST
सार
तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के मृतका के घर में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोन, थाना क्षेत्र के चाचीकला - कोन नकतवार मार्ग पर शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अपने ससुराल केवाल से धर्मशीला (36) पत्नी देव कुमार निवासी केवाल अपनी पुत्री मीना (12) के साथ अपने मायके चाचीकला गांव पैदल ही जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान कोन की ओर से जा रही तेज रफ्तार अज्ञात फोर व्हीलर वाहन की चपेट में आ जाने के कारण धर्मशीला के सिर मे गंभीर चोट आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में 112 पीआरबी एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं उनकी पुत्री बाल-बाल बच गई, पुत्री ने बताया कि पैदल मम्मी के साथ मामा के यहां जा रहे कि एक फोर व्हीलर गाड़ी जो तेज रफ्तार में था धक्का मारकर भाग गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धि भेज दिया है, वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
वही ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के बाद मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण पीआरडी व एम्बुलेंस बुलाने में भी काफी समय लग गया।