फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman commits suicide by hanging after argument with husband

Sonebhadra News: पति से कहासुनी के बाद महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 30 Oct 2023 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging after argument with husband
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के बिछिया गोसा गांव में रविवार की रात महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घर से कुछ दूरी पर उसका शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिछिया गोसा गांव निवासी अनिल का रविवार की रात पत्नी जीवंती देवी (35) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद वह दूसरे कमरे में सोने चली गई। सुबह पति अनिल ने उठकर देखा तो जीवंती कमरे में नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी घर में पता नहीं चला। करीब चार सौ मीटर दूर स्थित आम के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुएं में गिरने से युवक की मौत
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के कोहरवल गांव निवासी सोनू पासवान (30) पुत्र रमाकांत पासवान का रविवार की देर रात किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से अनबन हो गया। इसके बाद से वह घर से बाहर चला गया। काफी देर बाद तक जब घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने लगे। इस दौरान बगल में मौजूद कुएं में देखा गया तो सोनू का शव पड़ा था। आनन-फानन उसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed