फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   With buckets for water performance

पानी के लिए बाल्टी के साथ प्रदर्शन

Sun, 21 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Sun, 21 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
With buckets for water performance
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के मुठेर गांव में हैंडपंपों ने जवाब दे दिया है। इसकी वजह से गांव में पेयजल की किल्लत उत्पन्न हो गई है। ऐसे में ग्रामीणों को दूर-दराज से कुएं के गंदे पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन



इस बात को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने गांव में बाल्टी-डिब्बा लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। जिला प्रशासन से टैंकर के जरिए पेयजलापूर्ति कराए जाने की मांग उठाई। शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



कांग्रेस नेता अमित चतुर्वेदी ने कहा कि कई बार जल निगम और जिला प्रशासन को पेयजल की किल्लत के बारे में अवगत कराया जा चुका है, फिर भी किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसका नतीजा है कि ग्रामीणों को दूर-दराज से कुएं के गंदे जल से प्यास बुझानी पड़ रही है। पानी के अभाव में लोग गंदे वस्त्रों को अधिक दिन तक पहनकर काम चला रहे हैं। मवेशियों के समक्ष भी पेयजल की समस्या है।


उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अगर शीघ्र टैंकर के जरिए गांव में पेयजलापूर्ति की सुविधा मुहैया नहीं कराई जाती है तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा। तब आंदोलन ज्यादा उग्र होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रसाशन की होगी।


शिवकुमारी और ज्योति ने कहा कि अभी गर्मी की शुरुआत है फिर भी पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। कहा कि जिला प्रशासन की ओर से गांव में टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति कराई जाए।



तेतरी और मालती ने कहा कि अगर जिला प्रशासन की ओर  से शीघ्र पेयजल सुविधा मुहैया नहीं कराया जाता है तो कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला, इंद्रावती, पार्वती, शकुंतला, नंद कुमार, ओम प्रकाश, विपीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed