फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Winners of Master Athletics honored

मास्टर एथलेटिक्स के विजेताओं को किया सम्मानित

Fri, 17 Dec 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Winners of Master Athletics honored
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में मास्टर एथलेटिक्स के विजेताओं को सम्मानित किया गया। बस्ती में हुई 30वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दुद्धी की उमा गुप्ता ने 3000 मीटर वॉक में द्वितीय, हैमर थ्रो में प्रथम, 100 मीटर हर्डल रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दुद्धी की विद्यावती 3000 मीटर वाक दौड़ व 10000 मीटर दौड़ में प्रथम और 800 मीटर दौड़ में द्वितीय रहीं। दुद्धी की वंदना कुशवाहा 400 मीटर हर्डल व 200 मीटर दौड़ में प्रथम और 100 मीटर हर्डल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दुद्धी की संगीता वर्मा 200 मीटर दौड़, 400 मीटर हर्डल व रिले रेस में प्रथम और डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ओबरा की तृप्ति राय ने 15 सौ मीटर दौड़ में प्रथम, 800 मीटर दौड़ में प्रथम, 400 मीटर दौड़ में प्रथम तथा रिले रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ओबरा की ही संगीता मसीह ने हैमर थ्रो, 3000 मीटर वॉक रेस व 400 मीटर दौड़ में प्रथम और रिले रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राबर्ट्सगंज की सरिता देवी हैमर थ्रो में द्वितीय, शॉटपुट में तृतीय और रिले रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समाजसेवी रमेश सिंह यादव ने नगर के वॉलीबाल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को वॉलीबाल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी दिनेश सिंह, परियोजना के पूर्व खिलाड़ी रामवृक्ष यादव, एएच जैदी, बलदेव सिंह, शाहिद अख्तर, राजीव दुबे, कलीम खान, विपिन सिंह कश्यप, मुकेश तिवारी, अनिल पटेल, त्रिरत्न शुक्लेश, दिनेश, जय लोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed