{"_id":"5f6107818ebc3efbb02dc42b","slug":"winners-of-competitions-awarded-sonbhadra-news-vns5474807194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कार वितरण के साथ हिन्दी पखवाड़ा समारोह का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कार वितरण के साथ हिन्दी पखवाड़ा समारोह का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। एनटीपीसी रिहंद स्टेशन में एक सितंबर से आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन सोमवार को प्रशासनिक भवन के समन्वय प्रेक्षागृह में विविध कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (रिहंद) बालाजी आयंगर ने अन्य सहअतिथियों के साथ प्रज्ञादीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । शुरुआती दौर में प्रेक्षागृह में एनटीपीसी गीत का गायन किया गया । मुख्य अतिथि ने कहा कि हम अपने रोजमर्रा के जीवन में हिंदी का प्रयोग करे। हमारी सोच में हिंदी होनी चाहिए । हिंदी साहित्य का अध्ययन भी करना चाहिए । मुख्य अतिथि एवं सहअतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों, निर्णायक मंडली एवं सहयोगियों को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया । अपर महाप्रबंधक (मा. सं.) के एस मूर्ति ने मुख्य अतिथि एवं प्रेक्षागृह में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित कार्यक्रमों का विवरण दिया। हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित ऑनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम विजेताओं द्वारा अपनी-अपनी मोहक प्रस्तुति दी गई जो दर्शकों द्वारा काफी सराही गई । समारोह का संचालन कार्यपालक (नैगम संचार) शिक्षा गुप्ता व बी शेषन ने संयुक्त रूप से तथा धन्यवाद ज्ञापन अपर महाप्रबंधक (ईईएमजी) व राजभाषा कार्यान्वयन समिति सदस्य हरेराम सिंह ने किया । समारोह में मुख्य रूप से मुख्य महाप्रबंधक (ओ एंड एम) ए सी साहू, एम रमेश, ए के चट्टोपाध्याय, के एन रेड्डी, एस कृष्णा, के सी त्रिपाठी, ई नन्द किशोर व ए के पपनेजा आदि मौजूद रहे ।