{"_id":"e7b1c22eefb2f49ae8a0a09b3dc64af6","slug":"will-to-power-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए करेंगे आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत आपूर्ति ठप होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने शुक्रवार को बभनी विद्युत सब स्टेशन के समक्ष बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि तीन दिनों से नधिरा और बभनी सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति ठप है। बावजूद इसके विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा, नतीजन दर्जनों गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। कहा कि अगर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाती तो आंदोलन किया जाएगा।
बता दें कि तीन दिनों से आसनडीह, बचरा, बभनी, चौना, बैना, कोंगा, धनवार, पोखरा, चपकी, असनहर, संवरा, डूभा सहित कई गांवों में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। सूचना के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण पदमाकर पांडेय, संतोष और विनोद ने कहा कि ठंड के मौसम में बिजली न होने से लोगों को घोर परेशानी उठानी पड़ रही है। ज्ञानेश्वर कुशवाहा, अनिल और राजू का कहना है कि अगर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो जाती तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में हिटलर, शीत कुमार, बसंत, हंसलाल, बन्टु कुशवाहा, कन्हैया, मोहन, विनोद आदि शामिल रहे। जेई सतीश सिंह का कहना है कि मेन लाईन में खराबी की वजह से बिजली बाधित रही। काम चल रहा है शीघ्र ही बिजली बहाल हो जाएगी।