फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Will protest if road is not built according to standard

मानक के अनुसार सड़क न बनने पर करेंगे प्रदर्शन

Sun, 19 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Will protest if road is not built according to standard
बभनी विकास खंड के ग्राम पंचायत बैना में सड़क के हो रहे मरम्मत कार्य में गड़बड़ी बरतने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। उन्होंने मानक के अनुसार काम न होने पर वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी है। वर्ष 2015 में पीडब्ल्यूडी के तहत श्रीणेश के घर से हनुमान मंदिर तक निर्माण कराया गया था। सड़क को निर्माण में लोकल बोल्डर गिट्टी का प्रयोग किया गया है। इसका विरोध निर्माण के समय ग्रामीणों ने किया था लेकिन संबंधितों के सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। रोड निर्माण के बाद ही सड़क टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। वर्तमान समय में पीडब्ल्यूडी विभाग के तहत सड़क मरम्मत का कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है। मानक के विपरीत दशा में सड़क निर्माण बनाये जाने से रहवासियों में काफी नाराजगी जाहिर की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण फिर से नहीं हुई तो हम प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों में रामसुंदर, रामदेव,विद्या प्रसाद, शिवप्रसाद, महेश कुमार, रमाशंकर, दिनेश कुमार आदि ने जिलाधिकारी डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed