फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Will not be able to enter government offices without a mask

बिना मास्क के सरकारी कार्यालयों में नही कर सकेंगे प्रवेश

Fri, 09 Apr 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Will not be able to enter government offices without a mask
सोनभद्र। जिले में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रहे इजाफा को देखते हुए जिला प्रशसान सतर्क है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सभी सरकारी कार्यालयों के उच्चाधिकरियों को कार्यालयों के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइइजर की व्यवस्था कराने को कहा साथ ही यह भी आदेश दिया है कि बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाने का फरमान जारी किया है। सभी कर्मचारियों के लिए फेस मास्क जरूरी कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण में हो रहे इजाफे को देखते हुए सोनभद्र में प्रशासन अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी डीएम और एसपी को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए संक्रमण पर रोक लगाने का फरमान जारी किया है, ताकि कोरोना महामारी से लोगों को बचाया जा सकें। उक्त निर्देश के क्रम में डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर का इंतजाम करने को कहा है। जिलाधिकारी ने बिना मास्क किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। एसपी ने सभी थाना और चौकी इंचार्जों को बगैर फेस मास्क पहन कर और गमछे से चेहरा ढक कर घरों से निकलने वालों से जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान चेकिंग के दौरान पुलिस ने बगैर फेस मास्क पहन कर चलने वालों से करीब 77000 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। एसपी ने मातहतों को लोगों को कोरोना महामारी केप्रति जागरूक करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed