फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Will make people aware by taking out Prabhat Pheri

प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को करेंगे जागरूक

Fri, 04 Feb 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Will make people aware by taking out Prabhat Pheri
जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 629 ग्राम पंचायतों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। नुक्कड़ नाटक, रंगोली आदि की प्रतियोगिताएं की जाएगी। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी टीके शिबू ने डीपीआरओ, डीआईओएस और बीएसए को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

जिले में सात मार्च को चार विधान सभा के लिए मतदान होगा। इस बार के विस चुनाव में 13,89,867 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शत प्रतिशत मतदाता मतों का प्रयोग करें। इसके लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। शहर से लेकर गांव तक जागरुकता अभियान चलाकर लोगों का जागरूक किया जा रहा है। मतदाता जागरुकता संबंधी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलास्तर पर योजना एवं अनुश्रवण समिति बनाई गई है, जिसमें डीपीआरओ, डीआईओएस और बीएसए है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी और घोरावल विधानसभा के 629 ग्राम पंचायतों में संचालित स्कूलों में रंगोली, वाद-विवाद प्रतियोगता का आयोजन किया जाएगा। गांवों में प्रभारी फेरी निकाल कर और नुक्कड़ नाटक कर लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए सात मार्च को मतदान करने केे लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed