फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Will get one lakh jobs for employment

रोजगार के लिए मिलेंगे एक लाख

Sat, 24 Jun 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 24 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Will get one lakh jobs for employment
संबोधित करते ओमप्रकाश राजभर
यूपी सरकार अब दिव्यांगों को ट्राइसाइकल देने के साथ रोजगार के लिए एक लाख रुपये ऋण भी देगी। यूपी सरकार ने इससे जुड़ा प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि दिव्यांगों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज में शुक्रवार की रात एक वार्ता में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब दिव्यांगों को पांच सौ रुपये पेंशन दी जाएगी। शादी अनुदान भी 35 हजार किया गया है। 6281 दिव्यांगों द्वारा लिया गया तीन करोड़ 88 लाख रुपये का कर्ज भी माफ किया जाएगा। दिव्यांगों का आय प्रमाण पत्र अब बीडीसी, प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष व सांसद, विधायक भी बना सकेंगे। अब दिव्यांगों को देश के किसी भी कोने में नि:शुल्क यात्रा की छूट  दी जाएगी।
विज्ञापन



उन्हें रोजगार के लिए  30 हजार की जगह एक लाख   रुपये कर्ज 50 फीसदी छूट पर  दिया जाएगा। उन्हें रोजगार के  लिए ट्रिपल सी, लैपटॉप का आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई के लिए 55 डे केयर सेंटर खोलने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, जनपद आगमन पर भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग जन सशक्तीकरण मंत्री ओम प्रकाश राजभर का राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां सभा ने मंत्री ने यूपी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।


यहां उन्‍होंने कहा कि अब वक्त बदल गया है। अधिकारी अपने कार्यशैली में परिवर्तन नहीं लाते हैं तो उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जनता की आवाज दबने नहीं दी जाएगी। उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में बेटियों की शादी, पेंशन आदि योजनाओं के बारे में बताया। यहां भासपा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद  मिश्रा, महामंत्री नित्यानंद पांडेय, जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय मौजूद रहे। उधर सलखन प्रतिनिधि के अनुसार मारकुंडी में ग्राम प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता के आवास पर पहुंचे मंत्री का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। यहां व्यापार मंडल व ट्रक व्यवसाइयों ने एआरटीओ व दशकों  से तैनात सिपाहियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की।



 उन्हें कार्रवाई की मांग को लेकर पत्र सौंपा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामाश्रय भारती ने मारकुंडी में दोनों पटरियों में नाली निर्माण गिट्टी, बालू में बढ़ती महंगाई, परमिट के बढ़े दामों पर नियंत्रण की मांग की। इस मौके पर रूपेश वर्मा, प्रेम पटेल, लालू पांडेय, जगनाथ कुशवाहा, कल्लू अग्रहरि, संजय चौबे, गिरजा शंकर गोस्वामी  मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed