फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Will create history together, will round development city

Sonebhadra News: मिलकर रचेंगे इतिहास, करेंगे नगर का सर्वांगीण विकास

Sat, 27 May 2023 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Will create history together, will round development city
सोनभद्र। नगर की नई सरकार ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। आरटीएस क्लब के मैदान में भव्य समारोह के बीच चेयरमैन और सभासदों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। नगर को स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। इसके बाद बोर्ड की पहली बैठक भी हुई। परिचयात्मक बैठक में नवनिर्वाचित चेयरमैन ने सभी सदस्यों से जनहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के बाद शुरू हुए समारोह में सदर एसडीएम शैलेंद्र मिश्र ने अध्यक्ष पद पर निर्वाचित रूबी प्रसाद को शपथ ग्रहण कराया गया। इसके बाद अध्यक्ष ने सभी 25 वार्डों के सदस्यों को शपथ दिलाया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी रवींद्र जायसवाल ने नई कमेटी को बधाई दी। कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की तरह ही राबर्ट्सगंज नगर में नई चेयरमैन रूबी प्रसाद के नेतृत्व में विकास का पहिया तेज गति से आगे बढ़ेगा। सभी सदस्यों के साथ मिलकर चेयरमैन पांच साल के विकास की कार्ययोजना तैयार करें और उसे अमलीजामा पहनाएं।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित चेयरमैन रूबी प्रसाद ने कहा कि कि नगर के विकास के लिए हर वक्त तत्पर रहेंगी। जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरुंगी। कार्यक्रम में डीएम चंद्र विजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, विधायक भूपेश चौबे, अनिल मौर्य, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह, अजय शेखर, विजय जैन, कृष्णमुरारी गुप्ता, वीरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशरिया गमछा और साफा बांधकर पहुंचे सदस्य
शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए सभी सदस्यों ने खास तैयारी की थी। उनके पहनावे से भी यह साफ झलक रहा था। अधिकांश सदस्य गले में केशरिया गमछा और सिर पर साफा बांधकर समारोह में पहुंचे थे। उनके साथ परिवार के सदस्य भी इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने पहुंचे थे। शपथ ग्रहण के बाद परिवार के वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लेकर सभी ने नई जिम्मेदारियों की ओर बढ़े।
नवनिर्वाचित चेयरमैन और सदस्यों ने ली शपथ
घोरावल/चुर्क। नगर के कान्हा गार्डन में शनिवार को एसडीएम रमेश कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव व सभी दस वार्डों के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। संचालन इनामुलहक अंसारी ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, बसपा जिलाध्यक्ष बी. सागर, जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव, सत्येंद्र पटेल, श्यामबिहारी यादव आदि मौजूद रहे। उधर, चुर्क के रामलीला मैदान सदर एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीरा यादव व सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि जनता का सेवा करने का भाव मन में रख कर कार्य करें। समारोह में सदर विधायक भूपेश चौबे, रमेश मिश्रा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गीता देवी, ओमप्रकाशयादव, ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, इंद्रबहादुर व गोविंद यादव आदि मौजूद रहे।
सूद समेत चुकाएंगे जनता का कर्ज: उस्मान
चोपन। नगर पंचायत के नए चेयरमैन उस्मान अली और नवनिर्वाचित सभी 13 सदस्यों ने शनिवार को शपथ ग्रहण किया। रेलवे के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के सैकड़ों लोग साक्षी बने। भाजपा के अलावा निषाद पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम ओबरा प्रभाकर सिंह ने शपथ ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने नई कमेटी को बधाई दी। नवनिर्वाचित चेयरमैन उस्मान अली ने कहा कि नगर की जनता ने उनके परिवार को लगातार चार बार जीताकर जो सम्मान दिया है, उसे सूद समेत चुकाने का प्रयास करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद पैदल नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे, निषाद पार्टी के प्रदेश महासचिव दयाशंकर निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, रमेश मिश्रा, धर्मराज सिंह पटेल, रामसुंदर निषाद, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष साहनी, संजीव व राजेश अग्रहरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed