फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Will be able to transport coal even with seven year old vehicle, will have to keep fitness certificate

Sonebhadra News: सात साल पुराने वाहन से भी कर सकेंगे कोयले की ढुलाई, रखना होगा फिटनेस प्रमाणपत्र

Tue, 19 Nov 2024 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Will be able to transport coal even with seven year old vehicle, will have to keep fitness certificate
सात साल पुराने वाहनों को कोल परिवहन से बाहर करने के मामले में वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिली है। इन वाहनों से भी परिवहन होगा, लेकिन वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र साथ रखना होगा। किसी भी हाल में ओवरलोडिंग नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

रेणुकूट से अनपरा के बीच कोयला व राख लदे वाहनों के आए दिन खराब होने से जगह-जगह लंबा जाम लगने के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए पिछले दिनों डीएम-एसपी ने शक्तिनगर में कोल व विद्युत परियोजनाओं के अधिकारियों संग बैठक की थी।
विज्ञापन

यह तय किया गया कि सात साल से पुराने वाहनों को राख व कोल परिवहन में नहीं लगाया जाएगा। इसका आदेश जारी होने के बाद ट्रांसपोर्टर व ट्रक मालिकों की परेशानी बढ़ गई थी। सोमवार को ऊर्जांचल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को अपनी परेशानी बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एआरटीओ से आख्या तलब की। एआरटीओ की रिपोर्ट के बाद राख एवं कोयले की ढुलाई के संबंध में जारी निर्देश शिथिलता प्रदान की।

उन्होंने ट्रांसपोर्टर से अपेक्षा किया कि वह अपने वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से वाहन के साथ रखें। ओवरलोडिंग नहीं करें। ओवरलोडिंग की स्थिति पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed