{"_id":"68ed1eace7948e2bcd057d3f","slug":"wife-ran-away-from-home-neighbor-killed-woman-by-hitting-her-with-crowbar-suspecting-of-cheating-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घर से भाग गई पत्नी तो पड़ोसी ने महिला की सब्बल से वार कर ले ली जान, इस वजह से बाैखलाया था; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर से भाग गई पत्नी तो पड़ोसी ने महिला की सब्बल से वार कर ले ली जान, इस वजह से बाैखलाया था; जानें मामला
Mon, 13 Oct 2025 09:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 13 Oct 2025 09:15 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से सटे गांव में महिला की हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मोरवा थाने की पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। इससे पहले आरोपी भाग निकला था। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मोरवा थाने की पुलिस ने दर्ज किया मामला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Sonbhadra News: सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सोमवार दोपहर बाद पड़ोसी ने सब्बल से वार कर कुसुम देवी (35) की हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में शक के चलते हत्या की बात सामने आ रही है। घटना मोरवा थाना क्षेत्र के एनसीएल सीईटीआई परिसर के समीप हुई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि परिसर से लगी बस्ती निवासी कुसुम देवी (35) पत्नी अमर सिंह चौहान के सिर पर सब्बल से वार कर पड़ोसी अजय दास मौके से फरार हो गया। महिला की चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े और एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मोरवा निरीक्षक यूपी सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी अजय दास की पत्नी एक माह पूर्व घर से भाग गई थी।
विज्ञापन
अजय को शक था कि कुसुम देवी की बातों में आकर वह घर से भागी है। इसी द्वेष में वह उससे नाराज था और मौका पाकर हमला कर दिया। आरोपी की धर पकड के लिए गठित टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित होटल, लॉज समेत सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी ली लेकिन आरोपी नहीं मिला।