फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wife murdered on suspicion of illegal relationship

अवैध संबंध के शक में की थी पत्नी की हत्या

Tue, 04 Feb 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered on suspicion of illegal relationship
सोनभद्र। अवैध संबंध की शक में चोपन में सोन नदी के किनारे एक युवक ने अपनी पत्नी को मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया था। मृतका की मां की तहरीर पर दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की तो सच्चाई सामने आ गई। रविवार को चोपन बैरियर के समीप से पुलिस ने हत्यारोपी पति विजय को गिरफ्तार कर लिया। यह बातें सोमवार को पुलिस लाइन चुर्क में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने हत्यारोपी को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चार दिन पूर्व सोन नदी के किनारे चोपन की रहने वाली एक विवाहिता का शव मिला था। सीओ राजकुमार तिवारी की अगुवाई चोपन एसओ प्रवीण सिंह को घटना का पर्दाफाश करने के लिए लगाया था। शक के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति समेत अन्य परिवारीजनों से पूछताछ की तो घटना के संबंध में कई सुराग मिले। इसके बाद पति भागने की फिराक में हो गया है। लेकिन उसको पकड़ लिया गया। अभियुक्त विजय के निशानदेही पर मृतका का दोनों मोबाइल बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध कुछ लोगों से था। वह उन लोगों से मोबाइल पर बात करती रहती थी, इसलिए 31 जनवरी को अपनी पत्नी को सोन नदी के किनारे बुलाकर मारा पीटा, जिससे वो बेहोश हो गई, फिर उसने उसे नदी किनारे पानी में धकेल दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद वह चला गया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए हत्यारोपी पति ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed