फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wife murdered husband with lover in sonebhadra

सोनभद्र में प्रेमी के साथ पत्नी ने ही पति को उतारा मौत के घाट, घटना को छुपाने के लिए दिया था बिजली का शॉक 

Sun, 14 Mar 2021 11:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 14 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered husband with lover in sonebhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चार दिन पूर्व सोनभद्र जिले के डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के काली मंदिर परासपानी मार्ग पर शंकर गोंड (55) के मिले शव की गुत्थी को उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने सुलझा लिया। डाला वैष्णो मंदिर के पास पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात स्वीकार की। घटना को दूसरा रूप देने के लिए बिजली का शॉक भी दिया गया था।

विज्ञापन


म्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियरी गांव निवासी शंकर गोंड डाला के चंदहिया टोला में सपरिवार रहकर क्रशर प्लांट क्षेत्र में काम करता था। महाशिवरात्रि के दिन उसका शव संदिग्ध हाल में काली मंदिर-परासपानी मार्ग पर मिला था। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की।
विज्ञापन


मृतक शंकर के पुत्र रमेश गोंड की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो मृतक के पत्नी पर शक की सुई घूमने लगी। रविवार को मृतक की पत्नी अपने परिचित एक युवक के साथ कहीं भागने की फिराक में वैष्णो मंदिर के पास पहुंची। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज एसके सोनकर ने बताया कि अभियुक्त सोनू उर्फ रविकांत राय निवासी सेवा सदन बाड़ी डाला और शंकर गोंड की पत्नी राजमती से पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने सच्चाई कबूल कर ली। राजमती ने बताया कि शंकर आए दिन शराब पीकर उसे मारता पीटता था।
 

इससे आजिज आकर अपने प्रेमी सोनू के साथ शिवरात्रि को बच्चों को मेला देखने के लिए भेज दिया। इसके बाद उसने शंकर को शराब पिलाई। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर नाक मुंह बंद कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्यारोपी पत्नी ने बताया कि शंकर के मृत होने पर उसे बाइक से ले जाकर उन लोगों ने काली मंदिर-परासपानी के सुनसान मार्ग लेटा दिया। घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए उसके सिर पर डंडा मार दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed