{"_id":"604e51b48ebc3e8d2c631b07","slug":"wife-murdered-husband-in-association-with-lover-sonbhadra-news-vns579910227","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
डाला। चार दिन पूर्व डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के काली मंदिर परासपानी मार्ग पर शंकर गोंड (55) के मिले शव की गुत्थी उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने सुलझा ली। डाला वैष्णो मंदिर के पास पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात स्वीकार की। दोनों का चालान कर दिया गया।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियरी गांव निवासी शंकर गोंड डाला के चंदहिया टोला में सपरिवार रहकर क्रशर प्लांट क्षेत्र में काम करता था। महाशिवरात्रि के दिन उसका शव संदिग्ध हाल में काली मंदिर-परासपानी मार्ग पर मिला था। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की। मृतक शंकर के पुत्र रमेश गोंड की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो मृतक के पत्नी पर शक की सुई घूमने लगी। रविवार को मृतक की पत्नी अपने परिचित एक युवक के साथ कहीं भागने की फिराक में वैष्णो मंदिर के पास पहुंची। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज एसके सोनकर ने बताया कि अभियुक्त सोनू उर्फ रविकांत राय निवासी सेवा सदन बाड़ी डाला और शंकर गोंड की पत्नी राजमती से पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने सच्चाई कबूल कर ली। राजमती ने बताया कि शंकर आये दिन शराब पीकर उसे मारता पीटता था। इससे आजिज आकर अपने प्रेमी सोनू के साथ शिवरात्रि को बच्चों को मेला देखने के लिए भेज दिया। इसके बाद उसने शंकर को शराब पिलाई। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर नाक मुंह बंद कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को दूसरा रूप देने के लिए बिजली का शॉक भी दिया गया था। हत्यारोपी पत्नी ने बताया कि शंकर के मृत होने पर उसे बाइक से ले जाकर उन लोगों ने काली मंदिर-परासपानी के सुनसान मार्ग लेटा दिया। घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए उसके सिर पर डंडा मार दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।