{"_id":"640027737f81e87f2e07bc14","slug":"wife-killed-husband-with-axe-absconded-from-the-spot-police-engaged-in-search-2023-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति को उतारा मौत के घाट, मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति को उतारा मौत के घाट, मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 02 Mar 2023 10:59 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 02 Mar 2023 10:59 AM IST
सार
जय प्रकाश गोंड बुधवार की रात अपने पड़ोसी के घर जन्मदिन पार्टी में गया हुआ था। पत्नी सोनामति अपने मायके से रात में करीब आठ बजे घर आई। घर आई तो पति घर पर नहीं था उसने पता किया तो वह पड़ोस में गया हुआ था।
विज्ञापन
पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति को उतारा मौत के घाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र में स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरा ग्राम पंचायत के परसाटोला गांव में बुधवार की रात पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पोखरा परसाटोला निवासी जय प्रकाश (34) पुत्र धन सिंह गोंड बुधवार की रात अपने पड़ोसी के घर जन्मदिन पार्टी में गया हुआ था। पत्नी सोनामति अपने मायके से रात में करीब आठ बजे घर आई। घर आई तो पति घर पर नहीं था उसने पता किया तो वह पड़ोस में गया हुआ था। पति के न रहने पर वह अपने बच्चों के साथ किनारे सो गयी। पति रात में 11 बजे के करीब घर आया और कमरे में सो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
उधर मां के साथ सो रहे बच्चे भी नींद में सो गए। पत्नी उठी और घर में रखे कुल्हाड़ी से पति के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। गंभीर चोट से जय प्रकाश की मौत हो गई। पति को मौत के घाट उतारने के बाद पत्नी सोनामती मौके से फरार हो गई। भोर में जब बच्चे सोकर उठे तो मां को नहीं देखा और जब कमरे में गये तो पिता की हालत देख आस पास के लोगों को बताया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान तथा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीआरवी और प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ किया और ग्रामीणों से भी जानकारी लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिवरात्रि पर भी पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह अपने मौसी के घर म्योरपुर थाना क्षेत्र के चागा गांव चली गई थी। बुधवार की शाम पहले मोबाइल से बात की फिर रात में घर आई और अपने पति को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पत्नी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया गया।